न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 542 हो गई हैं। इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गयी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार भागलपुर में 18 साल के पुरुष में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.जिससे इलाकों में हड़कंप मच गया।
सरकार के कोशिश के बावजूद बिहार में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिससे लोगों में डर बना हुआ हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही सीवान जिले में कुल 32 पॉजिटिव हो गये हैं. इसी तरह से कैमूर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 31 हो गयी है.
कटिहार में पांच नये पॉजिटिवों की संख्या में वृद्धि होने के बाद जिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इन संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्णिया के जलालपुर में कोरोना संक्रमित युवक मिला है. इसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा हैं।
इससे पहले मंगलवार को कटिहार जिले में सर्वाधिक पांच नये केस मिले हैं. इधर, सीवान के बसंतपुर में साढ़े तीन साल का बच्चा और कैमूर जिले के भभुआ में दो साल का बच्चा पॉजिटिव मिला है. जिसने बिहार सरकार की टेंशन को बढ़ा दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment