न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनिया के सभी देश कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इस जंग को जितने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च में लगे हैं। ताकि कोरोना के इस संकट से बचा जा सके। इसी बीच बड़ी खबर आ रही हैं की भारत और अमेरिका मिल कर कोरोना वैक्सीन बनाने जा रहा हैं। दोनों देश के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन के लिए रिसर्च कर रहे हैं।
रविवार को राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि वर्तमान में भारतीय और अमेरिकी कंपनियां कम से कम तीन टीकों पर एक साथ काम कर रही हैं। उम्मीद हैं की बहुत जल्द सफलता मिल सकती हैं और दोनों देशों के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन बनाने में सफल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) कई वर्षों से एक-दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं। वास्तव में, लगभग दो या तीन साल पहले, हमने एक और वायरस के लिए एक टीका विकसित किया था। मुझे उम्मीदवार हैं की दोनों देश मिल कर कोरोना वैक्सीन भी तैयार कर लेंगे।
ये भारत और अमेरिका दोनों देश के लोगों के लिए बड़ी कामयाबी होगा। क्यों की दोनों देश कोरोना के संकट से जूझ रहें। उन्होंने कहा की अगर हम ये वैक्सीन तैयार कर लेते हैं तो इससे लाखों लोगों की जान बच सकती हैं और हम कोरोना को हराने में सफल हो सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment