बिहार का आरा जिला हुआ कोरोना फ्री, सभी कोरोना मरीज हुए ठीक

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का असर जैसे जैसे बढ़ रहा हैं। यहां काफी मरीज ठीक भी हो रहे हैं। इसी बीच आरा से एक बड़ी खबर आ रही हैं की यह जिला कोरोना फ्री हो गया हैं। यहां सभी मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। जो इस जिले के लोगों के लिए अच्छी बात हैं। 
भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने एक बड़ी जानकारी मीडियाकर्मियों के साथ साझा करते हुए बताया कि जिले के सभी मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं। लेकिन फिर भी लॉकडाउन का पालन हो रहा हैं और लोगों पर नजर रखी जा रही हैं ताकि कोरोना का संक्रमण फिर से ना फ़ैल सके। 

जानकारी के मुताबिक आरा में जब 8 कोरोना संक्रमितों की दूसरी बार चेक किया गया तो इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इससे पहले 10 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को बचे हुए 8 मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। जिससे यह जिला कोरोना फ्री हो गया हैं। यहां अब कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं हैं। 

0 comments:

Post a Comment