न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के कारण चीन में कितने लोगों की मौत हुई इसकी सही जानकारी चीन दुनिया को बताना नहीं चाहता हैं। अमेरिका ने खुलसा किया हैं की चीन में कोरोना से लाखों लोगों की मौत हुई हैं। लेकिन चीन इस सुचना को दुनिया से छुपा रहा हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह दावा किया है और कहा है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि चीन के वुहान शहर की लैब से ही कोरोना वायरस निकला है। चीन ने सभी जानकारी को दुनिया से छुपाई हैं। जिसके कारण कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला हैं।
अमेरिका चीन के वुहान लैब की जांच करना चाहता हैं ताकि कोरोना वायरस की उत्पति किस तरह से हुई ये दुनिया को पता चल सके। अमेरिका और बाकी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की रफ्तार COVID-19 के कारण थम गई है। जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ चीन जिम्मेदार हैं।
अमेरिका में प्रतिदिन लोगों की मौत हो रही हैं। जो चिंता का विषय बना हुआ हैं। यह सब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सूचनाओं को दबाने-छिपाने का सीधा परिणाम है। चीन ने उन डॉक्टरों को सामने नहीं आने दिया, जो इस वायरस की शुरुआत के बारे में बताना चाहते थे।

0 comments:
Post a Comment