न्यूज डेस्क: भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया गया हैं। इस लॉकडाउन में रेल मंत्रालय ने 12 मई से ट्रेन चलाने का फैसला लिया हैं। लेकिन इसके लिए जरुरी दिशा निर्देश भी जारी किये गए। इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़े। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
एक अधिकारी ने बताया की रेल यात्रा करने वाले लोगों को कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ेगा। प्रस्थान बिंदु पर मेडिकल जांच, कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग तथा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना आदि अनवार्य होगा।
मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी। 11 मई शाम 4 बजे से टिकट का बुकिंग शुरू हो जाएगी।
भारतीय रेल ने कहा कि शुरुआत में सभी 15 राजधानी ट्रेनों के मार्गों पर वातानुकुलित सेवाएं शुरु होंगी और उनका किराया सुपर-फास्ट ट्रेनों के समान होगा। आपको बता दें की ट्रेनों में यात्रा करने वालों को कंबल, चादर और तौलिया आदि नहीं दिया जाएगा। साथ ही साथ ट्रेनों में वातानुकूलन के लिए विशेष नियम होंगे। तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा।

0 comments:
Post a Comment