न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना बेकाबू होता जा रहा हैं। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से पटना के कई मुहल्लों को सील कर दिया गया हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की पटना के खाजपुरा में एक 60 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गई।
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 550 हो गई हैं। खाजपुरा मुहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोग डरे हुए हैं। फिलहाल मुहल्ले को सील कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की इससे पहले भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से पटना के कई मुहल्ले सील किये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पटना के 15 इलाकों को हॉट स्पोर्ट घोषित किया हैं। तथा लोगों को घर में रहने के लिए कहा गया हैं।
कल बिहार में एक 10 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसतरह से कोरोना पुरे बिहार में धीरे धीरे अपना पैर पसार लिया हैं। जो राज्य की जनता के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। कोरोना को हराना बहुत जरुरी हैं।

0 comments:
Post a Comment