न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना संकट को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में कोरोना का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा हैं। इसी बीच एम्स ने ये चेतावनी दी हैं की भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण और भी खतरनाक हो सकता हैं।
आपको बता दें की एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जांच नमूने की डाटा का अध्ययन करने के बाद यह कहा जा सकता है। इसलिए भारत को इस विषय में जानने की जरुरत हैं। साथ ही साथ विशेष कदम उठाने की भी जरुरत हैं ताकि इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सके।
रणदीप गुलेरिया ने यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआइ को दी है। उन्होंने बताया यह बीमारी जून-जुलाई में अपने चरम पर होगी। जो भारत के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने एएनआइ से बातचीत करते हुए बताया कि कोरोना के डाटा का अध्ययन हम कई तरीकों से कर रहे हैं। डाटा के अध्ययन से यह बात तो साफ है की आने वाला दिन भारत के लिए मुश्किल भरा रहने वाला हैं। भारत को इसपर विचार करने की जरुरत हैं।

0 comments:
Post a Comment