चीन और अमेरिका के बीच सैन्‍य तनाव, दुनिया में मची हड़कंप

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस फैलाने को अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा हैं। जिससे दुनिया में हड़कंप मच गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार साउथ चाइना सी में चीन के जंगी जहाजों ने युद्ध का लाइव अभ्‍यास किया है। तो वहीं अमेरिका ने अलास्‍का में अपने ब्रह्मास्‍त्र कहे जाने वाले F-35 फाइटर जेट को अलर्ट मोड में तैयार कर रखा है। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव की स्थिति गहराती जा रही हैं। 
आपको बता दें की अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा कि चीन की सेना दक्षिण चीन सागर में आक्रामक रूख अपना रही है। लेकिन अमेरिका चीन के किसी भी चाल को सफल होने नहीं देगा। इसी बिच चीन ने भी अमेरिका से किसी भी जंग की सूरत में अपनी तैयारी तेज कर दी है। चीन जनता हैं की अमेरिका की ताकत चीन से कहीं ज्यादा हैं। 

लेकिन फिर भी चीन की सेना का कहना है की वह अमेरिका के साथ किसी भी युद्ध के लिए तैयार हैं। वो अमेरिका से डरने वाला नहीं हैं। अमेरिका भी लगातार इस इलाके में अपने सैन्‍य जहाजों को भेज रहा है। जिससे चीन की टेंशन बढ़ गयी हैं। 

साउथ चाइना सी में जितने भी देश हैं वो अमेरिका को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। जिसके कारण यहां अमेरिका चीन की घेराबंदी करने में सफल हो सकता हैं। वहीं चीन का आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन माहौल को भड़काने में लगा है। ताकि वो अमेरिका में चुनाव को जीत सके। 

0 comments:

Post a Comment