न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। हड़ताल ख़त्म होने के बाद बिहार सरकार इन शिक्षकों के लिए कई तरह के फैसले ले रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार सरकार हड़ताल खत्म होने के बाद लौटे शिक्षकों को अविलंब वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। बहुत जल्द इन शिक्षकों का सारा वेतन प्राप्त होगा।
आपको बता दें की शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आदेश जारी किया है की शिक्षकों के सेवा शर्तों को बहाल किया जाय तथा उन्हें हड़ताल समय का भी वेतन दिया जाए।
शिक्षा विभाग के आदेश के बाद सभी शिक्षक अपने अपने काम पर लौट रहे हैं और ड्यूटी ज्वाइन कर रहे हैं। सरकार ने उन शिक्षकों को भी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा हैं जिन्हे हड़ताल के समय निलंबन कर दिया गया था।

0 comments:
Post a Comment