न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने लॉकडाउन में दूकान खोलने का निर्णय लिया हैं। उसने सभी जिलों के डीएम को आदेश किया हैं की वो राज्य में दुकाने खोलने का प्लान बनाये। इसके लिए बिहार सरकार ने कुछ दिशा निर्देश भी जारी किया हैं। साथ ही साथ दुकानों की लिस्ट तैयार की हैं जो दुकाने आज से खुल सकती हैं।
बिहार सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार आज से बिहार के कई जिलों में ऑटोमोबाइल, टायर, मोटर गैरेज, कार, बाइक मरम्मत की दुकानों को खोलने की अनुमति भी दे दी गई है। ये सभी दुकानें आज से खुल सकती हैं।
साथ ही साथ ऑटोमोबाइल, स्पेयर पार्ट्स की दुकानें एक-एक दिन के अंतराल पर खुलेंगी। वहीं, गैरेज और वर्कशॉप प्रतिदिन खोलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए कुछ जरुरी गाइडलाईन भी तैयार किया गया हैं। जिसका पालन सभी दूकानदार और ग्राहक को करना हैं।
सरकार के सीमेंट, स्टील, बालू, स्टोन, गिट्टी, ईंट, प्लास्टिक पाइप, आदि की दुकाने भी खोलने की इजाजत दी हैं। साथ ही साथ सरकार ने इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स की रिटेल व होलसेल दुकाने भी खोलने की इजाजत दी हैं। ये दुकाने साम सात बजे तक ही खुली रहेगी। जो दूकानदार गाइडलाईन का पालन नहीं करता हैं। उनपर क़ानूनी कारवाई भी की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment