न्यूज डेस्क: लॉकडाउन के कारण बिहार में सभी दुकाने बंद हैं। लेकिन बिहार सरकार धीरे धारे अब दुकानों को खोलने की अनुमति दे रही हैं। इसके लिए सरकार ने कुछ दिशा निर्देश जारी किये हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन दुकानों के बारे में जो दुकाने खोलने की इजाजत दी गई हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1.बिहार में इलेक्ट्रिकल गुड्स की दुकाने खोने की इजाजत मिल गई हैं। अब पंखा, कूलर, एयरकंडिशन (बिक्री व मरम्मत) का काम शुरू हो जाएगा।
2.जारी आदेश के अनुसार सीमेंट, स्टील, बालू, स्टोन, गिट्टी, ईंट, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर, सैनिटरी फिटिंग, लोहा, पेंट, शटरिंग व हार्डवेयर की दुकाने खुलेगी।
3.आपको बता दें की अब आप ऑटोमोबाइल, टायर-ट्यूब, स्पेयर पार्टस व लूब्रीकेंट (मोटर वाहन, बाइक, स्कूटर मरम्मत सहित) की दुकाने खोल सकते हैं।
4.गैराज व वर्कशॉप की दुकाने खोलने की इजाजत मिल गयी हैं।
5.सरकार के आदेश के बाद बिहार में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, यूपीएस व बैटरी (बिक्री व मरम्मत) का काम शुरू होगा।
आपको बता की इसके लिए कुछ दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग-दुकान के आगे वृत्त आकार में दो गज की दूरी पर निशान बनाना जरुरी हैं। दुकानदार व उसके स्टाफ और ग्राहकों को मास्क लगाना जरुरी हैं। नहीं लगाने पर करवाई की जा सकती हैं। दुकान के आगे भीड़ इकट्ठा नहीं करना हैं।

0 comments:
Post a Comment