न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं की खेमनीचक के जिस युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसकी तबियत पिछले 10 दिनों से खराब थी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। युवक ने बताया की जब वो सैलून से सेविंग कराकर लौटा तब से उसकी सेहत ख़राब होने लगी।
युवक की इस बात से प्रशासन की नींद उड़ गई हैं। क्यों की अगर ये संक्रमण सैलून से फैला हैं तो कई लोगों को संक्रमित कर सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित मरीज के घर वालों का कहना है कि नाई की दुकान से बाल दाड़ी बनवा के लौटने के बाद उसकी तबियत और खराब हो गई. इसके बाद वो घर ही दवा मंगा कर खाने लगा।
जब युवक की तबियत ज्यादा ख़राब हुई तो वो इलाज के लिए अस्पताल गया। जांच के बाद युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिससे लोगों में हड़कंप मच गयी हैं। लोगों में सबसे बड़ी चिंता यह हैं की इससे कहीं कोरोना की लंबी चेन ना बन जाए।

0 comments:
Post a Comment