बिहार सरकार ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज खोलने के दिए आदेश, जानिए पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार धीरे धीरे लॉकडाउन में कई चीजें खोल रही हैं। इसी बीच सरकार ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज खोलने के भी आदेश दिए हैं। विशेष सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि सभी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के कार्यालय एवं कोषांग कर्मचारियों के वेतनादि भुगतान, न्यायालय से संबंधित वाद, संबंधन से संबंधित तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए खुले रहेंगे। 
उन्होंने कहा की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में 33 फीसदी कर्मचारी रोजाना दफ्तर आएंगे और यहां का काम कार्य जारी रहेगा। हालांकि लॉकडाउन की वजह से राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के यूजी-पीजी विभागों में केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार अध्ययन-अध्यापन कार्य स्थगित रहेंगे। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होता हैं छात्रों को कॉलेज नहीं बुलाया जाएगा। 

शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सतीश चन्द्र झा ने इसको लेकर सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है। आपको बता दें की ऑनलाइन अध्ययन-अध्यापन के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने एकेडमिक कैलेंडर का अनुपालन करेंगे। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा पढ़ाई भी जारी रखी जाएगी। बिहार में जब कोरोना से स्थिति सामान्य होगी तब छात्रों को कॉलेज या यूनिवर्सिटी आने को कहा जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment