CM नीतीश ने जारी किए ये 10 आदेश, सभी बिहारियों को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार को कोरोना संकट और आर्थिक तंगी से बचाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने आदेश जारी किये हैं। इन आदेश के बारे में सभी बिहारियों को जानना चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़े। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1.जारी आदेश के अनुसार 7 दिनों के अंदर बिहार आने के इच्छुक लोगों को वापस लाने की पूरी व्यवस्था की जाए। ताकि जो लोग अपने राज्य आना चाहते हैं वो जल्दी आ जाएं। 

2 .आदेश के मुताबिक़ राज्य सरकार सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण से रक्षा के लिए परिवारों को साबुन और 4 मास्क देगी। 

3 .आपको बता दें की बाहर से आने वालों  लोगों के लिए प्रखंड स्तरों पर क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही साथ इन  इन सेंटरों पर साबुन, सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था की जाए। 

4 .सरकार के आदेश के अनुसार पटना और अन्य शहरों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए एसओपी बनाई जाए। 

5.फसल क्षति के लिए कृषि अनुदान देने के काम में तेजी लाई जाए। 

6. जारी आदेश के अनुसार निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन हो. बालू, गिट्टी, सीमेंट और ईंट उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाए। 

7. कोरोना जांच किट्स की उपलब्धता सभी जिलों में सुनिश्चित की जाए। 

8 .सभी जिलों में कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था हो, इसके लिए सभी जरूरी कार्रवाई करें। कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए वॉलेंटियर्स की संख्या बढ़ाएं। 

9 .ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन के उपाय करने पर ध्यान दिया जाए। स्किल सर्वे कर श्रमिकों की आजीविका का इंतजाम किया जाए.

10.सरकार ने कहा की बाहर से आने वाले अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके, इसके लिए तमाम इंतजाम किए जाएं, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। 

0 comments:

Post a Comment