बिहार में आधे से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ठीक, राज्य में दौड़ी खुशी की लहर

न्यूज डेस्क: स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बिहार में आधे से ज्यादा संक्रमित मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिससे राज्यों में ख़ुशी की लहार दौड़ गयी हैं। यहां प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन मरीज भी सबसे ज्यादा मात्रा में ठीक हो रहे हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 600 पहुंच गयी हैं। लेकिन राज्य के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार को 33 संक्रमित और अब तक कुल 300 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. इससे लोगों में ख़ुशी बनी हुयी हैं। 

सरकार ने लोगों से कहा हैं की आप कोरोना से डरे नहीं बल्कि आप अपने जीवन में खुश सावधानियां बरते। आप कोरोना से जीत सकते हैं और इसे हराने में सफल हो सकते हैं। पूरी दुनिया में कोरोना जिस तरह से हड़कंप मचाया हुआ हैं। उससे लोगों में डर पैदा हो गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment