न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में लोग अपने पैसे को बैंक में रखना पसंद करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण लोगों को बैंक से पैसे निकालने में परेशानी हो रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर ये हैं की आप बैंक में जमा पैसे को डाकघर से भी निकाल सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आप बैंक के पैसो को आधार इनेबेल्ड पेमेंट सिस्टम सेवा के जरिये डाकघर से भी निकाल सकते हैं। आपको बता दें की डाक विभाग के इस सर्विस की मदद से सूबे में अब तक करीब 3.5 लाख लोग डाकघरों से लगभग 90 करोड़ की निकासी कर चुके हैं। इससे लोगों को पैसे निकलने में काफी आसानी हो रही हैं।
क्या हैं आधार इनेबेल्ड पेमेंट सिस्टम?
आपको बता दें की आधार इनेबेल्ड पेमेंट सिस्टम। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विकसित एक सिस्टम है। इसके जरिये लोगों को आधार व उनके फिंगरप्रिंट की मदद से वेरिफिकेशन करके माइक्रो एटीएम ट्रांजेक्शन करने की अनुमति देता है। इससे लोग अपने बैंक के एकाउंट का पैसा निकाल सकते हैं। जनधन खाताधारकों को भी इसका लाभ मिल रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment