बिहार में जल्द आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार में टीचर के हड़ताल और लॉकडाउन के कारण  मैट्रिक का रिजल्ट अभी तक नहीं आया हैं। छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर पटना से आ रही हैं की आज से बिहार में मैट्रिक के कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू जाएगा। जिसके बाद रिजल्ट निकाला जाएगा। 
आपको बता दें की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश ने कहा हैं की कोरोना से बचने के लिए तमाम उपायों के साथ . आज से कॉपी के मूल्यांकन कार्य शुरू किये जाएंगे। जांच केंद्र में प्रवेश करने वाले शिक्षकों को पहले सैनिटाइज किया जाएगा। इतना ही नहीं मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जाएगा। ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। 

मिली जानकारी के अनुसार कॉपी जांच करने वाले सभी शिक्षकों को जिला प्रशासन के द्वारा पास निर्गत किया जा रहा है। बिहार में कॉपियों के मूल्यांकन का काम 10 मई तक चलेगा और उम्मीद है की मई के अंतिम  सप्ताह तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बिहार सरकार ने कहा है की रिजल्ट में अब ज्यादा देरी नहीं होगी। बहुत जल्द रिजल्ट आ जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment