न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना संकट से बचने के लिए लॉकडाउन लगाया गया हैं। इस लॉकडाउन में सरकारी कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। क्यों की लॉकडाउन की वजह से देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही हैं। जिसके कारण सरकार इन कर्मचारियों के वेतन और कई तरह के भत्ते में धीरे धीरे कटौती करती जा रही हैं।
इसी बिच एक बड़ी खबर आ रही हैं की सरकार ने नए फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) के लिए ब्याज दरों में कटौती की है। बताया गया कि 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 तक GPF और दूसरे फंड पर 7.1% ब्याज मिलेगा, जो कि पहले इसे 7.9% तय किया गया था. जिससे सरकारी कमचारियों की झटका लग सकता हैं।
आपको बता दें की जीपीएफ या जनरल प्रोविडंट फंड एक प्रोविडंट फंड खाता होता है जिसे सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही खुलवा सकते हैं. ये एक तरह की रिटायरमेंट प्लानिंग होती है। जब कोई सरकारी कर्मचारी रिटायर होता हैं तब कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद ये रकम मिलती है.

0 comments:
Post a Comment