न्यूज डेस्क: बिहार में BSSC 2012 की परीक्षा का रिजल्ट फिर से आएगा। आपको बता दें की उच्चतम न्यायालय ने बिहार सेवा चयन आयोग को निर्देश दिया है कि वह 2012 और 2103 में आयोजित की गई चयन परीक्षाओं का फिर से मूल्यांकन कर रिजल्ट प्रकाशित करें।
जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश देकर सेवा आयोग से कहा कि कुछ सवाल गलत थे और कुछ के एक से ज्यादा जवाब हो सकते हैं। इसलिए पुनः जांच प्रक्रिया को ठीक करने के बाद परिणाम प्रकाशित की गए।
आपको बता दें की उच्च न्यायालय ने पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया और इसमें 27,000 से ज्यादा उम्मीदवार सफल हो गए। इस बीच रिक्तियों कि संख्या 3,200 से ज्यादा हो गई। 2013 ने मुख्य परीक्षा हुई और नतीजे आए। 915 उम्मीदवारों को नियुक्त कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने सवालों की जांच के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई थी। कमेटी ने रिपोर्ट दी और बताया कि चयन परीक्षा में कुछ सवाल सही नहीं थे। इसलिए कोर्ट ने ये फैसला दिया हैं। रिजल्ट में हो रहे देरी के कारण बिहार के काफी छात्र परेशान हैं।

0 comments:
Post a Comment