न्यूज डेस्क: खगोलीय घटनाओं के रहस्यों के जानने के लिए मई का महीना सबसे अच्छा माना जाता हैं। इस महीने में कई तरह की ऐसी घटनाये होती हैं जिसपर वैज्ञानिक रिसर्च करते हैं। नासा वैज्ञानिकों के अनुसार जारी एक रिपोट में बताया गया हैं की मई महीने में एटा एक्वेरिड उल्कापात (Eta Aquariid meteor shower) देखने का मौका मिलेगा. एटा एक्वारिड उल्काएं हैली धूमकेतु (Halley’s Comet) का मलबा हैं, जो हर 76 साल में पृथ्वी के पास से गुजरता है. ये स्पेस वैज्ञानिकों के लिए अच्छी खबर हैं।
आपको बता दें की NASA ने इस बारे में अपने मीडियाकास्ट पेज पर जानकारी दी है. उसने बताया है कि उल्कापात का कोई शार्प पीक नहीं है, यह हर रात, देखि जा सकती हैं। NASA ने बताया की उल्काओं को देखने के लिए कम से कम एक घंटे का समय लगेगा।
अगर आप स्पेस में रूचि रखते हैं तो आप आसमान में देखें क्योंकि यह लगातार न होकर अचानक बीच-बीच में दिखाई देते हैं. आपको सीधे चमकती रोशनी की ओर देखने की जरूरत नहीं है. इसके बजाय कहीं और देखें या सीधे ऊपर की ओर देखते हुए जमीन पर लेट जाएं. इससे आपको आराम से देखने के लिए पूरा आसमान मिल जाता है. आप इसे अपनी आंखों से गिरता हुआ देख सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हैली धूमकेतु आखिरी बार 1986 में दिखा था और अब यह 2061 में दिखेगा उल्काएं या मेटिअरॉइट जिसे सामान्य भाषा में टूटते तारे भी कहते हैं।

0 comments:
Post a Comment