बस बुक कर आ सकते हैं बिहार, किराया देगी सरकार

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन की वजह से जो लोग बिहार के बाहर फंस गए हैं उनको बिहार सरकार अपने गृह राज्य आने का मौका दे रही हैं। बिहार सरकार ने आदेश जारी किया हैं की बिहार से बाहर फंसे लोग जो बिहार आना चाहते हैं वो बस बुक कराकर बिहार आ सकते हैं इनका किराया नीतीश सरकार देगी। 
आपको बता दें की बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं की लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों से लौटने के लिए श्रमिक और छात्र सामूहिक रुप से निजी बस बुक कर बिहार लौट सकते हैं. लेकिन इससे पहले उन्हें सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी.

नीतीश सरकार ने स्पष्ट किया है कि छोटे वाहन किराये पर लेकर लौटने वालों को कोई किराया का भुगतान नहीं किया जाएगा. आप बस बुक करके बिहार आ सकते हैं उनका किराया बिहार सरकार देगी। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया की बाहर से लौटने वाले श्रमिकों और छात्रों को राज्य सरकार के गाइलाइन को अनुसरण करना होगा। 

उन्होंने बताया की यात्रियों के बस में बैठने के पहले बसो को सेनेटाइज करवाया जाएगा. इसके साथ ही बस में बैठने वालो को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों का पालन करना होगा. मास्क लगाना भी जरुरी होगा। तभी यहां आने की इजाजत मिलेगी। 

0 comments:

Post a Comment