UGC- NET के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 15 मई है अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: अगर आप अपने जीवन में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनना चाहते हैं तो आपको UGC-NET करना जरुरी हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। क्यों की UGC-NET की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 
आवेदन की तिथि। 
आपको बता दें की आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च को शुरू की थी और 16 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण उम्मीदवारों को हुई कठिनाइयों के कारण पंजीकरण की समय सीमा 15 मई तक बढ़ा दी गई है. इसलिए आप आवेदन कर सकते हैं। 

परीक्षा  की तिथि। 
यूजीसी- नेट जून 2020 की परीक्षा 15 से 20 जून तक आयोजित होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी तिथि बढ़ा दी गयी हैं। 

योग्यता। 
UGC-NET के लिए वो छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मास्टर डिग्री हैं या जो फाइनल ईयर में हैं। 

आपको बता दें की  UGC-NET हर साल परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षण में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर एकल तीन घंटे की अवधि में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होगी।

आवेदन प्रक्रिया। 
आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment