पटना में मिला कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप, मुहल्ले को किया गया सील

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में आज फिर से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया हैं। पटना पहले से ही रेड जोन में हैं और यहां प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक रिपोट के अनुसार आज पटना के अगमकुआं इलाके से एक नया मरीज मिला है. 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इसके बाद मुहल्ले  सील कर दिया गया हैं। रेड जोन होने के कारण यहां पहले से ही पाबंदियां लागू हैं।  

आपको बता दें की ताजा अपडेट के मुताबिक पटना समेत तीन जिलों में 3 नए केस सामने आये हैं. जिससे बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 539 हो गया है. इस तरह से बिहार में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ रही हैं जो सरकार के लिए एक चिंता की बात हैं। 

0 comments:

Post a Comment