WHO की बैठक में चीन के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा अमेरिका, कई देश भी अमेरिका के साथ

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान हैं। इस वायरस के कारण दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो गयी हैं। अमेरिका इसके लिए चीन को जिम्मेदार मानता हैं। मिली जानकारी के अनुसार 10 दिन बाद WHO की बैठक होने वाली हैं। इस बैठक में चीन की मुश्किल बढ़ने वाली हैं। क्यों की चीन के खिलाफ अमेरिका प्रस्ताव लाने वाला हैं। 
अमेरिका किसी भी किम्मत पर चीन को नहीं छोड़ना चाहता हैं। उसने WHO के निदेशक टेड्रेस अधनोम ग्रेब्रेसियस पर आरोप लगाया हैं की वो चीन को बचाने की कोशिश कर रहा हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की है। पिछले महीने डब्ल्यूएचओ पर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए उसकी फंडिंग पर भी रोक लगा दी थी।

आपको बता दें की अमेरिका ही चीन और डब्ल्यूएचओ से नाराज है। पिछले हफ्ते और उससे ज्यादा समय से यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयन उन बातों का समर्थन कर रहे हैं जिसमें वायरस की उत्पत्ति को लेकर जांच किए जाने की वकालत की जा रही है।

अमेरिका इसी विषय को लेकर WHO में प्रस्ताव लाएगा। अमेरिका के साथ ब्रिटेन, फ़्रांस, इटली, ऑस्टेलिया और जर्मनी हैं। जिससे चीन घिरता नजर आ रहा हैं। अमेरिका चीन पर कारवाई करने के लिए WHO पर भी दवाब बनाना शुरू कर दिया हैं।

0 comments:

Post a Comment