न्यूज डेस्क: चीन की विस्तारवादी नीति से दुनिया के कई देश परेशान हैं। भारत से सीमा पर झड़प के बाद चीन अब जापान से टकराया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस आइलैंड पर चीन लंबे समय से अपनी नजरें गड़ाए बैठा है उस ओर जापान ने अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए इशिगाकी सिटी काउंसिल ने एक बिल को मंजूरी दी। जिससे ड्रैगन बौखला गया और जापान को धमकी देने लगा।
आपको बता दें की पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर चीन और जापान के बीच विवाद है। एक ओर जापान इसे सेंकाकुस कहता है तो वहीं दूसरी ओर चीन इस पर दावा करता है और इसे दियाओयुस कहता है। इसी को लेकर दोनों देश आमने सामने आ गए हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह आइलैंड उनका अंर्तनिहित इलाके के अंतर्गत आता है। जापान इसको लेकर कोई फैसला नहीं कर सकता हैं। चीन इस ओर अपनी नौसेना की संख्या को भी बढ़ा दिया हैं। एक रिपोट की मानें तो अप्रैल के बाद से चीनी जहाजों को जापानी तट रक्षक द्वारा सेनकाकुस के करीब पानी में देखा गया था। चीन इसकी संख्या में लगातार वृद्धि कर रहा हैं। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment