चीन और पाकिस्तान बना रहा परमाणु बम, भारत को बड़ा खतरा

न्यूज डेस्क: चीन और पाकिस्तान भारत के दो ऐसे पड़ोसी देश है, जिन्हे भारत की बढ़ती ताकत से जलन है। ये देश भारत को बढ़ने से रोकना चाहते हैं। लेकिन आज के समय में भारत आर्थिक और सैन्य ताकत के दम पर दुनिया में दवदबा बना रहा हैं। 
इसी बीच आर्म्स वॉचडॉग स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) द्वारा जारी ईयरबुक 2020 की एक रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वो भारत के लिए एक खतरे की घंटी है। इस रिपोट के मुताबिक चीन और पाकिस्तान बहुत तेजी से परमाणु हथियार बना रहा है। 

आपको बता दें की इस रिपोट में बताया गया हैं की चीन भारत और अमेरिका को टक्कर देने के लिए परमाणु बम बना रहा हैं। वर्तमान समय में भारत के परमाणु हथियार चीन और पाकिस्तान दोनों से कम हैं। वहीं ये दोनों परमाणु हथियार जमा कर रहे हैं। 

आर्म्स वॉचडॉग स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास 150 परमाणु बम हैं तो वहीं पाकिस्तान के पास 160 और चीन के पास 320 परमाणु हथियार हैं। चीन ने पिछले एक साल में 30 परमाणु हथियार बढ़ाए हैं। इसमें लगातार वृद्धि हो रही हैं जो भारत के साथ साथ दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा हैं। 

0 comments:

Post a Comment