राजस्थान में नौकरियों की भरमार, कई पदों पर होगी बंपर बहाली

न्यूज डेस्क: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की राजस्थान सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ईसीजी तकनीकी कर्मचारियों के 195 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी हैं।
सरकारी मंजूरी के बाद भर्ती की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो सकती हैं तथा आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। आपको बता दें की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अत्यावश्यक प्रकरण मानकर 195 ईसीजी तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दी है।

आपको बता दें की वर्ष 2018 में वित्त विभाग ने 362 ईसीजी टेक्नीशियन के रिक्त पद भरने की सहमति दी गई थी। इनमें से 112 पदों पर नियुक्ति की गई थी। अब 195 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस भर्ती पर नजर बनाएं रखें। 

0 comments:

Post a Comment