न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं। जिससे बिहार सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में कोरोना की जांच कर रहे लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर जा सकते हैं। जिससे यहां कोरोना की जांच रूक सकती हैं।
खबर के अनुसार बिहार बीएसएससी के रवैये से नाराज राज्यभर के लैब टेक्निशियंस ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है की वो बीएसएससी की लापरवाही से नाराज हैं।
आपको बता दें कि राज्य के 678 लैब टेक्निशियंस 10 वर्षों से अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत हैं। इनका आरोप है कि काउंसिलिंग के 5 साल बाद भी अबतक सेवा स्थायी नहीं की गयी है। दरअसल बिहार में वर्ष 2015 में ही 1772 पदों लैब टेक्नीशियन के लिए बहाली निकाली गई थी। जिसकी काउंसिलिंग वर्ष 2016 में हुई, लेकिन रिजल्ट आते आते 5 साल लग गए और जब रिजल्ट 2020 में जारी किया गया तो 3 माह से साक्षात्कार नहीं लिया गया।
आयोग के इस लापरवाही से बिहार के लैब टेक्निशियंस में गुस्सा हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने इसी सन्दर्भ में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 31 जुलाई तक साक्षात्कार नहीं लिया जाता हैं तो राज्य भर के लैब टेक्निशियंस हड़ताल पर चले जाएंगे।
0 comments:
Post a Comment