भारत में GST कितने प्रकार के हैं, जानिए पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: भारत में GST की चर्चा जोरों से होती हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी हैं की भारत में GST कितने प्रकार के होते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। 
भारत में GST चार प्रकार के हैं। 
1 .CGST सी जी एस टी (केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर ) : मिली जानकारी के मुताबिक CGST द्वारा वसूला गया कर सीधा केंद्र सरकार को जाता हैं। 

2 .SGST एस जी एस टी ( राज्य वस्तु एवं सेवा कर ) : आपको बता दें की SGST द्वारा वसूला गया कर राज्य सरकार को जाता हैं। 

3 .IGST आई जी एस टी ( एकीकृत वास्तु एवं सेवा कर ) : यह टैक्स केंद्र द्वारा वसूला जाता हैं पर यह केवल एक राज्य से दुसरे राज्य में माल या सेवाएँ भेजने पर लगता हैं या विदेशों से व्यापार करने पर भी IGST टैक्स लगता हैं। 

4 .UTGST यू टी जी एस टी ( यूनियन टेरिटरी वस्तु एवं सेवा कर ) : आपको बता दें की यह UTGST टैक्स देश के 7 केंद्र शाशित राज्यों में लागु होता हैं। 

आपको बता दें की अगर किसी वस्तु की कीमत 500 रूपये है और उस पर तय दर के अनुसार 18 प्रतिशत GST लगेगा। तो उस वसूले गए टैक्स में से आधा यानी 9 प्रतिशत राज्य सरकार को SGST के रूप में और आधा यानि 9 प्रतिशत CGST के रूप में केंद्र सरकार को जायेगा। इसी तरह का टैक्स हर सामान पर लागू होता हैं। 

वही कोई व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में बिजनेस करता हैं तो उसे IGST लगेगा जो की GST द्वारा तय दर से लगेगा पर बाद में इसे केंद्र और राज्य के बीच में बाँट दिया जायेगा। इस तरह ही विदेशों में बिजनेस करने वालों को GST देना पड़ता हैं। 

0 comments:

Post a Comment