न्यूज डेस्क: जनता की भलाई के लिए राज्य सरकारों द्वारा अपने राज्य में राशन कार्ड जारी किया जाता हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती हैं की राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। तो आइये जानते हैं।
आपको बता दें की राशन कार्ड चार प्रकार के होते हैं।
1. नीले रंग का राशन कार्ड
2. गुलाबी रंग का राशन कार्ड
3. सफेद या मानद रंग का राशन कार्ड
4. अंत्योदय अन्ना योजना राशन कार्ड
किसे मिलता है राशन कार्ड।
1 .मिली जानकारी के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को नीले रंग का राशन कार्ड जारी किया जाता हैं।
2 .गुलाबी रंग का राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी कुल वार्षिक आय गरीबी रेखा से ऊपर होती है। यानि की ग्रामीण छेत्र में 6400 रुपये प्रति वर्ष से अधिक तो वहीं शहरी छेत्रों में 11,850 रुपये प्रति वर्ष से ऊपर।
3 .सफेद राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जो आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं, और जिन्हें सब्सिडी वाले उत्पादों और सेवाओं की आवश्यकता नहीं होती है।
4 .अंत्योदय अन्ना योजना राशन कार्ड भारत के सबसे गरीब परिवारों को जारी किया जाता है, जिनके पास आय का स्थिर स्रोत नहीं होता है।
0 comments:
Post a Comment