न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया हैं। इसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिला कर्मी की नियुक्ति नहीं की जाएगी।
खबर के मुताबिक चुनाव आयोग ने सभी जिला के जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए महिलाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति पीठासीन पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट के रूप में नहीं होगी।
आयोग ने कहा है की महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं की जाएगी। इसको लेकर जिला आधिकारिक तैयारी करें। आपको बता दें की चुनावी ड्यूटी के लिए अर्बन, सेमी अर्बन और और रुरल सेंटर्स चिन्हित किए जा रहे हैं। इसी अनुसार महिलाओं को ड्यूटी लगाई जाएगी।
चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आदेश जारी किया है की सभी निर्वाचनकर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों पर सेनेटाइजर, साबुन-पानी इत्यादि की व्यवस्था होगी। ताकि लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण ना फैल सके।

0 comments:
Post a Comment