धर्म डेस्क: हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता हैं। सुबह-सुबह तुलसी में जल देने से इंसान की किस्मत बदल जाती हैं और इंसान खुद को भाग्यशाली महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे मंत्र के बारे में जो मंत्र आप तुलसी में जल देते समय बोल देते हैं तो इससे आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।
1 .शास्त्रों के मुताबिक तुलसी जी पर जल चढ़ाते समय 'ॐ-ॐ' मंत्र का 11 या 21 बार जाप करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही साथ जीवन में खुशहाली आती हैं।
2 . तुलसी जी की पूजा करते समय शुद्ध देसी घी का दीपक जरूर जलाएं, इससे सकारात्मकता बढ़ेगी। साथ ही घर में समृद्धि आएगी। इससे जीवन की सभी परेशानियां भी दूर हो जाएगी।
3 .तुलसी का पत्ता तोड़ते समय ॐ सुभद्राय नम:, मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी,नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते।। मंत्र का जाप करें। इससे आपको पूजा करने का फल तुरंत प्राप्त होगा और जीवन में समृद्धि आएगी।
4 .अगर आप प्रतिदिन तुलसी में जल देते हैं तो इससे आपको सुख, समृद्धि प्राप्त होगी तथा आपके संतान को हर कार्य में तरक्की मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment