चीन के खिलाफ एक्शन की तैयारी में अमेरिका, चीन में मची खलबली

न्यूज डेस्क: साउथ चाइना सी में अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर अमेरिका से आ रही हैं। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कायली मैकनेनी ने कहा कि आप जल्द ही चीन के खिलाफ नए कार्रवाईयों के बारे में सुनेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका चीन पर एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहा हैं। जिससे चीन में खलबली मची हुई हैं। पहले के मुकाबले साउथ चाइना सी में अमेरिकी जहाजों की गतिविधि भी बढ़ी हैं। साथ ही साथ अमेरिका के बमवर्षक विमान इन इलाकों में गस्त कर रहे हैं।

एक महीने से अमेरिकी विमान लगातार साउथ चाइना सी में आक्रामक दिखाई दे रहा हैं तथा कभी कभी चीन की सीमा में भी प्रवेश कर रहा हैं। अमेरिका चाइना सी में टोही, बॉम्बर और इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट को उतार दिया हैं। ये विमान अक्सर ताइवान के पास से होकर गुजरते हैं। यहां पर चीनी सैनिक भी मौजूद हैं।

आपको बता दें की चीन बार-बार इसके लिए अमेरिका और ताइवान को चेतावनी दे रहा है। लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया हैं की वो इन इलाकों में चीन की दादागिरी नहीं चलने देगा। अमेरिका के इस आक्रामक तेवर को देखते हुए ड्रैगन की सेना में खलबली मची हुई हैं।

0 comments:

Post a Comment