न्यूज डेस्क: बिहार STET एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को बिहार STET एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबर के मुताबिक बिहार के 12 जिले पटना, भोजपुर, नालंदा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और पूर्णिया के अलग-अलग केंद्रों पर STET एग्जाम का आयोजन कराया जायेगा। इसकी तैयारी बोर्ड ने पूरी कर ली हैं।
आपको बता दें की इस बार बिहार STET का एग्जाम ऑनलाइन के द्वारा होगा। यह एग्जाम 09 सितम्बर 2020 से शुरू होकर 21 सितम्बर 2020 तक होगा। बोर्ड के अनुसार बिहार STET का एग्जाम तीन शिफ्टों में कराया जाएगा।
जिसमें से पहले शिफ्ट का एग्जाम सुबह 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक, दूसरे शिफ्ट का रि-एग्जाम दोपहर 12 बजे से साढ़े 2 बजे तक और तीसरे शिफ्ट का रि-एग्जाम 4 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक होगा। एडमिट बहुत जल्द जारी किया जायेगा। इसमें पूरी डिटेल्स मिल जाएगी।
वेबसाइट: http://biharboardonline.bihar.gov.in/

0 comments:
Post a Comment