बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती इंटरव्यू की तिथि घोषित

न्यूज डेस्क: बिहार में सहायक प्राध्यापक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती इंटरव्यू की तिथि को घोषित कर दिया हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं।

खबर के अनुसार इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र उनके रजिस्टर्ड ई-मेल और पत्राचार के पते पर पंजीकृत डाक द्वारा भेजे जा रहे हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें।

इंटरव्यू की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति के साक्षात्कार 15 जुलाई 2021 को सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जायेगा। पूरी डिटेल्स के लिए नोटिश देखें।

पदों का विवरण : मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 13 विश्वविद्यालयों में 4648 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए देशभर से 66 हजार से अधिक आवेदन आये हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : https://bsusc.bihar.gov.in/

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

वेतनमान : बिहार सरकार के नियमानुसार।

0 comments:

Post a Comment