मेरठ से प्रयागराज के बीच 12 जिलों से होकर गुजरेगी गंगा एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार की सबसे बड़ी और महत्वकांक्षी योजना में से एक गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज के बीच 12 जिलों से होकर गुजरेगी। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

खबर के अनुसार यह गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) के बिजौली गांव से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 प्रयागराज बाईपास पर जुदापुर दांदू गांव के पास मिलेगी। यह देश का सबसे आधुनिक एक्सप्रेस-वे होगा।

आपको बता दें की यूपी सरकार के इस एक्सप्रेस-वे में मेरठ, ज्योतिभा फुले नगर, हापुड़, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिले शामिल होंगे। इसका निर्माण जल्द से जल्द किया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इस गंगा एक्‍सप्रेस-वे पर नौ जन सुविधा परिसर, 2 मुख्‍य टोल प्‍लाजा और 12 रैंम्‍प टोल प्‍लाजा होंगे। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। इस एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण होने से यूपी के इन जिलों का विकास तेजी के साथ होगा।

0 comments:

Post a Comment