खबर के अनुसार 875 किलोमीटर लंबे ट्रैक में से करीब 657 किलोमीटर का ट्रैक प्रदेश के 7 जिलों अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर से गुजरेगा। इन स्थानों पर स्टेशन बनाये जाएंगे जहां लोग बुलेट ट्रेन के लिए टिकट ले सकते हैं।
बता दें की दिल्ली से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन चलाने के इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया हैं। राजस्थान के इन शहरों में सर्वे का काम चल रहा हैं। बुलेट ट्रेन के निर्माण में लगे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के संचालन में सुरक्षा संबंधित तकनीकी कारणों से पूरा ट्रैक एलिवेटेड बनाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार यह बुलेट ट्रेन दिल्ली से अहमदाबाद के बीच 350 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी तथा राजस्थान के अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर होते हुए मात्र 3 घंटे में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment