रेलवे ने रातों रात लिया फैसला, बिहार में 12 पैसेंजर ट्रेनों का होगा परिचालन

न्यूज डेस्क: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया हैं। खबर के अनुसार रेलवे अक्टूबर महीने से कई स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर सकता हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार रेलवे गया-राजगीर रेलखंड तथा गया-पटना रेलखंड पर स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा। बता दें की गया-पटना रेलखंड पर पहले से ही कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा हैं। लेकिन ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए और भी कई ट्रेनें चलाई जाएगी।

रेलवे ने रातों रात लिया फैसला, बिहार में 12 पैसेंजर ट्रेनों का होगा परिचालन

ट्रेन नंबर 03625/03626: गया-बखितयारपुर-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गया से एक अक्टूबर से होगा जबकि बखितयारपुर से दो अक्टूबर से होगा।

ट्रेन नंबर 03611/03612: पटना-सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल का परिचालन पटना से एक अक्टूबर से तथा सासाराम से दो अक्टूबर से होगा।

ट्रेन नंबर 03621 /03622: राजगीर-बखितयारपुर-राजगीर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन राजगीर और बख्तियारपुर से एक अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा।

ट्रेन नंबर 03623/03624: राजगीर-बखितयारपुर-राजगीर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन राजगीर और बख्तियारपुर से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा।

ट्रेन नंबर 05513/05514: समस्तीपुूर-जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर से 30 सितंबर से तथा जयनगर से 03 अक्टूबर से होगा। 

ट्रेन नंबर 03613/03614: गया-पटना-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गया और पटना से एक अक्टूबर से अगले आदेश तक होगा। 

0 comments:

Post a Comment