आईपीएल के पॉइंट टेबल की बात करें तो चेन्नई के जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि चेन्नई पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया हैं। वहीं केकेआर इस समय प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर हैं।
हालांकि चेन्नई से हार के बावजूद भी आरसीबी तीसरे नंबर पर बनी हुई है। लेकिन आरसीबी की रन रेट गिर गई हैं। अगर बेंगलुरु की टीम ऐसे ही हारती रही हो वो टॉप फोर से बाहर हो सकती हैं। राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर बनी हुई है।
वहीं पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस प्वॉइंट टेबल में छठे पायदान है। जबकि पंजाब किंग्स सातवें और सनराइजर्स हैदराबाद आठवें पायदान पर है। आईपीएल में सबसे नीचे हैदराबाद की टीम हैं। इन्हे आठ मैच में सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई हैं।

0 comments:
Post a Comment