बिहार में आठवीं क्लास तक के बच्चों को 400 रुपये देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतसाबिक नीतीश सरकार इन बच्चों को किताब लेने के लिए सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसा भेजेगी।

खबर के अनुसार किताब खरीदने के लिए शिक्षा विभाग 402 करोड़ रुपये भेजने की तैयारी कर ली हैं। दो से तीन दिनों के अंदर DBT के जरीये सभी बच्चों के बैंक अकाउंट में ये पैसा पहुंच जायेगा। बच्चे इस पैसे से किताब खरीद सकते हैं।

बता दें की पहली से चौथी क्लास तक के छात्र-छात्राओं को 250 रुपये किताब खरीदने के लिए भेजा जायेगा। जबकि पांचवीं से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को 400 रुपये बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजा जायेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई सुचारू रुप से हो सके इसे लेकर 1 करोड़ 29 लाख 6682 बच्चों को किताब खरीदने के लिए पैसे भेजने की अनुमति दी गई है। बहुत जल्द बच्चों के अकाउंट में ये राशि पहुंच जाएगी।

0 comments:

Post a Comment