खबर के अनुसार राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सूबे के विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित 20 शिक्षक और शिक्षिकाओं को चयनित किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है की इसमें 20 महिला शिक्षक हैं। जिन्हे इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से पत्र लिखकर सभी जिलों को इसके बारे में सूचना भेज दी गई हैं। बता दें की राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेण्टो और अंगवस्त्र से सम्मानित किया जायेगा।
बिहार के 20 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार:
नवादा जिला के प्रोजेक्ट कन्या इन्टर विद्यालय की शिक्षिका मंजू कुमारी,
सारण के नगरा स्थित बी० बी० राम प्लस टू विद्यालय के शिक्षक नसीम अख्तर,
गया के हरिदास सेमिनरी स्थित प्लस टू के प्रभारी प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निराला,
दरभंगा के सिंहवाड़ा में अरई स्थित मध्य विद्यालय की शिक्षिका भारती रंजन कुमारी,
भागलपुर रंगरा चौक में मदरौनी स्थित मध्य विद्यालय की शिक्षिका नम्रता मिश्रा,
मधुबनी के राजनगर स्थित रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कुमारी विभा,
बेगूसराय के साहेबपुर कमल में तरबन्ना स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल विभा रानी,
समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्थित जी०बी० उच्च विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार,
सारण के एकमा में टेसुआर स्थित उत्कमित मध्य विद्यालय के शिक्षक शशिभूषण शाही,
पटना के खुशरूपुर स्थित राजकीयकृत महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका निशि कुमारी,
पटना के मनेर में हथियाकांध सराय स्थित दुनियारी उच्च विद्यालय के प्राचार्य धनंजय आचार्य,
औरंगाबाद के कुटुंबा में रसलपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार सिन्हा,
मुजफ्फरपुर के कांटी में कपरपुरा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के शिक्षक राम एकवाल राम,
नालंदा के बिहारशरीफ में भैंसापुर स्थित आवासीय मोडेल मध्य विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुनीता सिन्हा,
दरभंगा के ही हायाघाट में मझौलिया हरौलपट्टी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका श्रुति कुमारी,
मधुबनी के सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुडमैता वाट्सन प्लस टू विद्यालय के शिक्षक शिवनारायण मिश्रा,
आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद के ऊँटा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार,
पश्चिम चंपारण के सिधाव बिगहा में नरईपुर स्थित नार्थ बिहार शुगर मिल्स उच्च विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार पाठक,
सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम यादव,
भोजपुर जिले के जगदीशपुर में कहथू मसूढी स्थित दिलीप नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षक कंचन कामिनी,

0 comments:
Post a Comment