खबर के अनुसार सावन ख़त्म होते ही राजधानी पटना में चिकन की कीमत में 30 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हो गयी है। जबकि यहां मटन सात सौ रुपये प्रति किलो महंगा हो गया हैं और अंडा 170 रुपये प्रति कैरेट बिक रहा है। साथ ही साथ इसकी खरीद-बिक्री भी तेजी के साथ हो रही हैं।
बता दें की पटना में चिकन की कीमत होलसेल में 135 रुपये किलो व खुदरा में 160 से 170 रुपये किलो हो गई है। जबकि पटना में मटन सात सौ रुपये के आसपास बिक रहा हैं। वहीं सावन महीने में 650 के आसपास इसकी बिक्री हो रही थी।
चिकेन-मटन बेचने वाले दुकानदारों की मानें तो सावन में बहुत से लोग चिकेन-मटन नहीं खाते हैं। जिसके कारण इस महीने में चिकेन-मटन की बिक्री भी कम जाती हैं और दाम में भी गिरावट होती हैं। लेकिन सावन बाद हर साल इसके दाम में वृद्धि हो जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment