मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जायेगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के जमीन अधिग्रहण की सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। वहीं मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन के लिए भागलपुर जिले के सुल्तानगंज, नाथनगर, गोराडीह, सबौर, कहलगांव और पीरपैंती प्रखंडों में जमीन अधिग्रहण किया जा रहा हैं।

बता दें की यह सड़क पूर्वी बिहार को झारखंड और बंगाल के शहरों से जोड़ेगा। इससे लोगों की परेशानियां दूर होगी और उन्हें आने-जानें में भी सहूलियत होगी। मिली जानकारी के अनुसार संबंधित अंचलों में शिविर लगाकर रैयतों से मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन लिया जा रहा है।

इस सड़क के निर्माण में जिस व्यक्ति की जमीन जाएगी उसे सरकार के द्वारा उचित मुआवजा दिया जायेगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही साथ एडीएम और डीडीसी को मॉनिटरिंग करने को कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment