पटना, भोजपुर और नालंदा में भारी वज्रपात की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना, भोजपुर और नालंदा में भारी वज्रपात की चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को घर में रहने की अपील की हैं।

खबर के अनुसार आज शाम बिहार के इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने की घटना घट सकती हैं। मौसम विभाग ने कहा है की अगर आसमान में बादल छाए रहें और बारिश की सम्भावना दिखाई दे तो ऐसे हालात में घर से बाहर ना निकले। 

बता दें की पटना के दानापुर, फुलवारी शरीफ, पुनपुन, सम्पतचक, मनेर, बिहटा, बिक्रम प्रखंड में भारी वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान किया हैं।

वही नालंदा के हरनौत, चांदी, नूरसराय, परवलपुर और हिलसा प्रखंड में भी ठनका गिरने की संभावना जतायी जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोग भी आज शाम को सावधान रहें। आपको बता दें की आपदा विभाग ने शाम चार बजे तक अलर्ट जारी किया है। 

0 comments:

Post a Comment