IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

न्यूज डेस्क: आईपीएल क्रिकेट के बाकी बचे मैचों का आगाज 19 सितंबर से होने वाला हैं। क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले आज जानने की कोशिश करेंगे की आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:

क्रिस गेल : आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल ने अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 349 छक्के लगाए हैं। 

एबी डी विलियर्स: इस लिस्ट में एबी डीविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने आईपीएल में 235 छक्के लगाने का रिकॉड अपने नाम किया हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी: आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। धोनी आईपीएल में अब तक 216 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा : आईपीएल मैचों में रोहित शर्मा ने अबतक कुल 213 छक्के व 458 चौके लगाने का रिकॉड बनाया हैं। इस लिस्ट में ये चौथे नंबर पर हैं।

विराट कोहली : आईपीएल मैचों में विराट ने 184 पारियों में 201 छक्के व 503 चौके लगाने का रिकॉड बनाया हैं। इस लिस्ट में ये पांचवे नंबर पर हैं।

0 comments:

Post a Comment