बिहार के सभी जिलों का खतियान कैसे देखें, यहां जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोग किसी भी जिले के खेत, जमीन प्लाट का खतियान देख सकते हैं। क्यों की बिहार सरकार ने इसके लिए एक वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं जिस पोर्टल पर जा कर जमीन का खतियान देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

खबर के अनुसार किसी भी जमीन का खतियान निकलने के लिये आपको Department of revenue and land reforms की ऑनलाइन वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अब आपके सामने बिहार के सभी जिले का एक नक्शा दिखाई देगा। उसमे से आपको जिला सलेक्ट करना होगा। 

अब आपके सामने चुने गए जिले का नक्शा ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपने तहसील के नाम पर क्लिक करना है। अब आपको अंचल और फिर मौजा पर क्लिक करना होगा। आपके सामने आपके गांव के सभी खाताधारकों के नाम आ जायेगा।

आप खातेदार के नाम से जमीन के बारे मे पूर्ण जानकारी देख सकते है। साथ ही साथ जमीन का खतियान भी डाउनलोड कर निकाल सकते हैं। आप जान सकते हैं की जमीन का मालिक कौन हैं तथा आपके जमीन का खतियान किसके नाम से हैं।

खतियान निकालने के लिए वेबसाइट लिंक : http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx 

0 comments:

Post a Comment