UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, बिहार के शुभम बने टॉपर


न्यूज डेस्क: देश की सबसे बड़ी परीक्षा मानें जानें वाले UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया हैं। UPSC 2020 के इस रिजल्ट में बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने टॉप किया है। उनकी ये सफलता पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय हैं।

खबर के अनुसार शुभम कुमार कटिहार के रहने वाले हैं। इन्होने सिविल इंजीनियरिंग में  IIT बॉम्बे से बी.टेक की डिग्री हासिल की हैं। वहीं UPSC में 7वां रैंक भी बिहार के जमुई के प्रवीण कुमार को मिला है। प्रवीण ने IIT कानपूर से पढ़ाई की हैं।

आपको बता दें की UPSC में पहला रैंक लाने वाले बिहार के शुभम कुमार ने 12वीं की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय बोकारो से किया हैं। उसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिग किया और फिर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

शुभम ने UPSC 2019 में भी सफलता हासिल की थी। इसमें शुभम को 209 रैंक मिला था। ये उनका पहला प्रयास था। वहीं UPSC के अपने दूसरे प्रयास में शुभम ने टॉपर बन बिहार का मान बढ़ाया। उनकी इस सफलता हैं उनके परिवार वाले बहुत खुश हैं।

0 comments:

Post a Comment