आवेदन की तिथि : BPSC की 67वीं परीक्षा के लिए आप 30 सितंबर 2021 से लेकर 6 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती : बता दें की BPSC की 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 555 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रामीण विकास पदाधिकारी के सबसे अधिक 133 पद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद, बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद, प्रखंड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 52, राजस्व अधिकारी व समकक्ष के 36 पद शामिल हैं।
योग्यता : BPSC की 67वीं परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन पीटी, मेंस और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2021-09-24-01.pdf
नौकरी का स्थान : बिहार में कहीं भी।

0 comments:
Post a Comment