बिहार में जमीन के फर्जी कागजों की ऐसे करें पहचान, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर सहित कई शहरों में बहुत से लोग जमीन के फर्जी कागजात बनाकर जमीन को बेच देते हैं। इससे जमीन खरीदारों को कई तरह के परेशानी का सामना करना पड़ता हैं तथा जमीन खरीदारी धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिन तरीकों से आप जमीन के फर्जी कागजातों की पहचान कर सकते हैं।

बिहार में जमीन के फर्जी कागजों की ऐसे करें पहचान, रहें सावधान।

1 .बिहार में ऑनलाइन के द्वारा आप जमीन के फर्जी कागजातों की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

2 .जमीन की जानकारी के लिए आप वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जा कर जमीन का खसरा-खतौनी-नकल देखें और कागजातों से मैच करें। 

3 .जमीन खरीदने से पहले जमीन मालिक से जमीन का लगान रसीद मांगे और ऑनलाइन के द्वारा इस रसीद की जांच वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर करें। दूध का दूध, पानी का पानी हो जायेगा।

4 .आप जमीन मालिक से जमीन के केवाला पेपर की मांग करें और इस कागजात की जांच आप वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in पर करें।

5 .अगर आपको जमीन मालिक के नाम, चौहदी, पिता के नाम, खसरा, खाता नंबर यदि में कोई भी चीज गलत या भिन्न लग रही हैं तो आप अपने नजदीक के निबंधन कार्यालय में जा कर जमीन के कागजात की जांच करें।

0 comments:

Post a Comment