पटना सहित सभी जिलों में सुधा दूध तीन रुपये महंगा, पनीर के दाम भी बढ़े

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना सहित राज्य के सभी जिलों में सुधा दूध तीन रुपये तक महंगा हो गया हैं। वहीं पनीर के दामों में भी वृद्धि कर दिया गया हैं। इसको लेकर निर्देश जारी किये जाएंगे।

खबर के अनुसार बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि. (कम्फेड) की ओर से मंगलवार को बढ़ी कीमत की घोषणा कर दी जाएगी। नई कीमत राज्य के सभी जिलों में 11 नवंबर से लागू हो जाएगी और लोगों को नई कीमत पर सुधा दूध मिलेगी। 

आपको बता दें की 46 रुपये प्रति लीटर का सुधा दूध 11 नवंबर 2021 से 49 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं 43 रुपये का दूध 11 नवंबर से 46 रुपये में मिलेगा। इसको लेकर जल्द दिशा निर्देश जारी किया जायेगा। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। 

वहीं पनीर के 200 ग्राम के पैकेट पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लोगों को 11 नवंबर से 200 ग्राम पनीर पांच रुपये महंगा मिलेगा। हालांकि बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि. (कम्फेड) ने घी और दही की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की हैं।

0 comments:

Post a Comment